Sahara India Refund List: सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से फंसे हुए पैसे को लेकर चिंतित निवेशकों के लिए राहत की खबर आई है। सहारा इंडिया के निवेशकों का फंसा हुआ पैसा वापस आना शुरू हो गया है। यह खबर उन लाखों निवेशकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जो अपने पैसे की वापसी का इंतजार कर रहे थे।
सहारा इंडिया एक बड़ी वित्तीय कंपनी थी, जिसने लाखों लोगों से पैसे जमा किए थे। लेकिन कुछ समय बाद कंपनी विवादों में फंस गई और निवेशकों का पैसा अटक गया। अब सरकार और अदालत के हस्तक्षेप के बाद निवेशकों को उनका पैसा वापस मिलने की उम्मीद जगी है। यदि आपने ₹10000 से अधिक की राशि सहारा इंडिया कंपनी के अंतर्गत निवेश की है तो ऐसी स्थिति में आपको वर्तमान समय में वेरिफिकेशन कंप्लीट होने पर केवल ₹10000 प्रदान किए जाएंगे इसके पश्चात आगे आपको आपकी पूरी राशि धीरे-धीरे करके प्रदान कर दी जाएगी।
सहारा इंडिया रिफंड योजना क्या है?
सहारा इंडिया रिफंड योजना एक ऐसी पहल है जिसके तहत सहारा इंडिया के निवेशकों को उनका फंसा हुआ पैसा वापस दिया जाएगा। यह योजना सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य उन लाखों निवेशकों को राहत देना है जिन्होंने सहारा इंडिया में अपना पैसा लगाया था।
सहारा इंडिया कंपनी के अंतर्गत निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या करोड़ों में है लगभग सभी राज्यों मे मौजूद निवेशकों के द्वारा सहारा इंडिया कंपनी (Sahara India Pariwar) के अंतर्गत निवेश किया गया है जिसके चलते अब निवेशकों को सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करने पर निवेश की गई राशि प्रदान की जा रही है।
अनेक गरीब व्यक्तियों ने अपने बेहतर भविष्य के लिए समय-समय पर सहारा इंडिया कंपनी के अंतर्गत पैसे जमा किए गए थे लेकिन काफी लंबे समय से निवेशकों को उनकी राशि प्रदान नहीं की गई जिसके चलते उन्होंने निवेश की राशि को निकलवाने के लिए अनेक प्रयास किए लेकिन किसी भी प्रयास के चलते भी वह निवेश की गई राशि को वापस प्राप्त नहीं कर पाए लेकिन अब कोर्ट के द्वारा आदेश जारी किए जाने के पश्चात निवेशकों को राशि प्रदान की जा रही है
Sahara India Refund List Overview
योजना का नाम | सहारा इंडिया रिफंड योजना |
शुरुआत | 29 मार्च, 2023 |
उद्देश्य | निवेशकों को उनका पैसा वापस करना |
लाभार्थी | सहारा इंडिया के निवेशक |
रिफंड राशि | लगभग 25,000 करोड़ रुपये |
आवेदन प्रक्रिया | Online/ Offline |
Helpline No. | 022-22048000 |
सहारा इंडिया रिफंड कब होगा वापस
आप यदि सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के जरिए से अपने फंसे हुए पैसे वापस हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको आवेदन देना होगा। इसके पश्चात फिर आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों को कंपनी वेरीफाई करेगी। आपने अगर अपने बारे में सारी जानकारी सही से दर्ज की है और आपके डॉक्यूमेंट भी सही हैं तो ऐसे में आपको 15-20 दिनों के भीतर आपका पैसा रिफंड कर दिया जाएगा।
यह राशि आपके बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस प्रकार से आपकी पहली किस्त जब सफलतापूर्वक आपके बैंक खाते में पहुंचा दी जाएगी तो उसके बाद आपके बाकी बचे हुए पैसे भी वापस कर दिए जाएंगे। इसके लिए आपको थोड़ा संयम से काम लेना होगा क्योंकि करोड़ों लोगों का पैसा फंसा हुआ है और ऐसे में कंपनी धीरे-धीरे पैसे वापस कर रही है।
सहारा निवेशको के लिए खुशखबरी- इस दिन आएंगे खाते में 50000 रुपए : Sahara India Refund Update
सहारा इंडिया रिफंड के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- सहारा इंडिया का निवेश सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट मे नाम कैसे चेक करें?
- सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल ओपन करें।
- होम पेज पर जाकर रिफंड लिस्ट विकल्प का चयन करते हुए आगे बढ़े।
- यहां पर मांगी गई समस्त जानकारी जैसे आवेदन संख्या, टोकन संख्या इत्यादि दर्ज करें।
- सभी प्रकार की जानकारी चयनित होने के बाद सबमिट करें।
- सबमिट कर देने के बाद स्क्रीन पर रिफंड लिस्ट उपलब्ध हो जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
1 thought on “सहारा निवेशकों के लिए राहत की खबर! फंसा हुआ पैसा आना शुरू- Sahara India Refund List”