Human Washing Machine 2025: वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल तो आप और हम लंबे समय से करते आ रहे हैं। वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल आमतौर पर कपड़ों की धुलाई के लिए होता रहा है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंसानों के लिए भी वॉशिंग मशीन हो सकती है। अगर आपने इसके बारे में अभी तक नहीं सोचा है तो अब मत सोचिए, क्योंकि इंसानों के नहाने के लिए भी अब वॉशिंग मशीन लॉन्च हो गई है। सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच है।
इस मशीन की प्रेरणा 1970 जापान वर्ल्ड एक्सपोजिशन में प्रदर्शित एक समान डिवाइस से ली गई है। उस समय सैन्यो इलेक्ट्रिक कंपनी (जो अब पैनासोनिक है) ने एक अंडाकार आकार की “अल्ट्रासोनिक बाथ” पेश की थी।
जापानी कंपनी ने इंसानों के लिए बनाई वॉशिंग मशीन- Human Washing Machine 2025
जापान में एक शावरहेड निर्माता ने “ह्यूमन वाशिंग मशीन” तैयार की है, जो एक ऐसी पॉड है जो किसी इंसान को सिर्फ 15 मिनट में नहलाकर सुखा सकती है। यह भविष्य की तकनीक पर आधारित मशीन अभी प्रोटोटाइप चरण में है, लेकिन कंपनी निकट भविष्य में इसे घर और आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्रों के लिए लॉन्च करने की योजना बना रही है।
15 मिनट में धोकर सुखा देगी ये वॉशिंग मशीन
जापान में एक शावरहेड निर्माता ने ‘ह्यूमन वाशिंग मशीन’ (Human Washing Machine) तैयार की है। इस मशीन में एक ऐसी पॉड है जो किसी इंसान को सिर्फ 15 मिनट में धोकर सुखा देती है। हालांकि यह भविष्य की तकनीक पर आधारित मशीन अभी प्रोटोटाइप चरण में है। लेकिन इसके घर और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों के लिए लॉन्च करने की योजना बन रही है।
यहां से मिली ऐसी मशीन बनाने का प्रेरणा
जापानी समाचार द असाही शिंबुन के अनुसार, इस मशीन की प्रेरणा 1970 जापान वर्ल्ड एक्सपोजिशन में प्रदर्शित एक समान डिवाइस से ली गई है। उस समय सैन्यो इलेक्ट्रिक कंपनी (जो अब पैनासोनिक है) ने एक अंडाकार आकार की “अल्ट्रासोनिक बाथ” पेश की थी।
यह मशीन तब ऑटोमैटिक रूप से गर्म पानी से भर जाती थी, जब कोई व्यक्ति उसमें बैठता था। इसमें अल्ट्रासोनिक वेव और मसाज बॉल्स उसे साफ करती थीं और बाद में पानी अपने आप निकल जाता था, हालांकि अल्ट्रासोनिक बाथ उस समय लोकप्रिय नहीं हो पाई, लेकिन इसने एक बच्चे को जरूर प्रेरित किया—यासुआकी ओयामा, जो अब साइंस कंपनी के चेयरमैन हैं।
जानिए कैसे करती है काम इंसानों की वाशिंग मशीन? 2025
साइंस कंपनी जापान के हॉस्पिटैलिटी बाजार के लिए शावरहेड और अन्य स्नान संबंधी उपकरण बनाती है। ये उपकरण छोटे बुलबुले (माइक्रोबबल्स) छोड़ते हैं, जो बेहतर सफाई में मदद करते हैं। यह मशीन भविष्य में स्नान के अनुभव को बदलने की क्षमता रखती है और आधुनिक तकनीक के साथ सफाई प्रक्रिया को स्वचालित और कुशल बनाने का वादा करती है।
2 thoughts on “लो हो गई इंसानों के लिए वॉशिंग मशीन लॉन्च,15 मिनट में नहला धुलाकर सुखा भी देगी ये मशीन : Human Washing Machine 2025”